
शिवपुरी के कोतवाली थाने में एक साथ आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। टीआई रोहित दुबे को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि एसपी ने सब इंस्पेक्टर प्रवीण त्रिवेदी, हवलदार अवतार सिंह, गजेंद्र परिहार, जितेंद्र रायपुरिया, शरद यादव, विनय कुमार और आरक्षक देवेंद्र रावत को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह और संबंधित आरोपों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
