
सागर। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में कुरवाई रोड पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे सवार दो घायल हो गए
पुलिस के अनुसार थाना बीना क्षेत्र में कुरवाई रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खंभे में टकरा जाने के कारण पलट गई, जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से बीना अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार जारी है।
