सुरक्षित मिला लापता बालक

जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में मनीष ढीमर निवासी ग्राम सनकुई थाना ढीमरखेडा जिला कटनी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सिहोरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 1 से उनका बालक दुर्गेश ढीमर उम्र 6 वर्ष का कहीं गुम हो गया है या उसे कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। जिसपर सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व उप अधीक्षक महोदय रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर अपह्स्त बालक दुर्गेश ढीमर की तलाश की गई।

अपह्त बालक दुर्गेश सिहोरा रोड काँलेज के पास घूमते हुये दस्तयाब हुआ। बालक के मिलने की सूचना उसके माता पिता को दी गई। माता पिता ने अपने बालक को स्वस्थ हालात मे थाना जीआरपी जबलपुर से प्राप्त किया। उक्त बालक की दस्तयाबी मे जीआरपी थाना जबलपुर के संजीवनी राजपूत, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत, जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी, संतोष चौबे, आरक्षक भानू कुमार, ओमप्रकाश बघेल, काजल सिंह का विशेष योगदान रहा ।

Next Post

खंडवा पुलिस की सतर्कता से युवक की बची जान

Mon May 25 , 2026
खंडवा: मान्धाता थाना क्षेत्र मे महाराष्ट्र से अभिषेक पिता अशोक नांदेड़ उम्र 29 साल अपने तीन दोस्त के साथ ओम्कारेश्वर दर्शन के लिए आये दर्शन से पहले सुबह करीब 7.30 बजे नर्मदा नदी मे सभी दोस्त नाहते नाहते गहरे पानी मे चले गये दो दोस्त गहरे पानी से बाहर निकल […]

You May Like