कोयला गैसीकरण पर गैसीफिकेशन इंडिया सम्मेलन 22-23 अक्टूबर को राजधानी में

सरकार के सहयोग से मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस सम्मेलन का यह 17वां संस्करण है और यह कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इसका उद्देश्य कोयला गैसीकरण के माध्यम से भारत के औद्योगिक परिवर्तन को गति देना है।

पिछले कुछ वर्षों में केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक विकास रणनीति में कोयले की भूमिका को बुनियादी रूप से नए सिरे से परिभाषित किया है।राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन ने वर्ष 2030 तक एक करोड़ टन कोयले के गैसीकरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य को निर्धारित करने , विशेष वित्तीय प्रोत्साहन योजनाओं की शुरुआत, व्यावसायिक स्तर पर गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधार तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्यमों की बढ़ती भागीदारी ने मिलकर इस क्षेत्र में अभूतपूर्व गति पैदा की है।

इस बार चर्चा का केंद्र कोयला गैसीकरण की संभावनाओं का पता लगाने से आगे बढ़कर इसके व्यावसायिक क्रियान्वयन में तेजी लाने पर केंद्रित हो गया है।

 

Next Post

बैंकिंग प्रतिबंधों के कारण पाकिस्तान को ईरान का निर्यात अस्थायी रूप से रुका

Sat Oct 17 , 2026
तेहरान, 17 अक्टूबर (वार्ता) ईरान पर लगे बैंकिंग प्रतिबंधों के कारण पाकिस्तान को उसका निर्यात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि पाकिस्तान से ईरान में आयात जारी है। ईरानी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। तेहरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के परिवहन आयोग के प्रमुख पेमान सनंदाजी ने […]

You May Like

Play sound