ग्वालियर में हाई टेंशन लाइन गिरने से 8 गोवंश की मौत, बजरंग दल ने किया हंगामा

ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज में बिजली की हाई टेंशन लाइन अचानक जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से वहां बैठी आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए।

जहां उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी घटनास्थल पर जा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हंगामा कर रहे हैं बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ताओं को दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री राजा नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजा नरेशचंद्र सिंह ने अपने […]

You May Like