घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 400 रुपए गिरकर 99,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,00,023 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपये के ऑल टाइम हाई को छुआ था।
सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज यह 883 रुपये लुढ़कर 1,14,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को सिल्वर 1,14,933 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।
