बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर! स्कूटी सवार युवक की मौत

बिलासपुर। शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही एक स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मिनी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे अपोलो अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रुद्र प्रताप शर्मा (18), पिता मुकेश शर्मा, निवासी अभिषेक नगर, मंगला के रूप में हुई है।

.....

Next Post

ड्रग्स केस में नाना पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े बहुचर्चित ड्रग्स प्रकरण में जांच ने अहम मोड़ ले लिया है. संयुक्त जांच कर रही राजेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाई गई एक महिला का बयान दर्ज किया है. सूत्रों के […]

You May Like