जम्मू-कश्मीर की जमकर बल्लेबाजी; दूसरे दिन स्कोर 527/6

हुबली (कर्नाटक), 25 फरवरी (वार्ता) शुभम सिंह पुंडीर (121) की शतकीय, कप्तान पारस डोगरा (70), अब्दुल समद (61), कन्हैया वधावन और साहिल लूथरा (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को कर्नाटक के खिलाफ छह विकेट पर 527 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आज यहां जम्मू-कश्मीर ने कल के दो विकेट पर 284 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह सत्र के जम्मू-कश्मीर का तीसरा विकेट पहले दिन के शतकवीर शुभम सिंह पुंडीर के रूप में गिरा। उन्हें विद्याधर पाटिल ने आउट किया। शुभम सिंह पुंडीर ने 247 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 121 रनों की पारी खेली। इसके बाद प्रसिद्ध कष्णा ने अर्धशतक पूरा कर चुके अब्दुल समद को आउट कर कर्नाटक को चौथी सफलता दिलाई।

अब्दुल समद ने 104 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 61 रन बनाये। कन्हैया वधावन ने 109 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 70 रन बनाये। उन्हें शिखर शेट्टी ने आउट किया। दिन का आखिरी विकेट पारस डोगरा के रूप में गिरा। उन्हें श्रेयस गोपाल ने बोल्ड आउट किया। पारस डोगरा ने 166 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 70 रन बनाये। दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोकने के बाद समाप्त किये जाने के समय जम्मू-कश्मीर ने 156 ओवरों में छह विकेट पर 527 रन बना लिये थे। साहिल लूथरा (नाबाद 57) और आबिद मुश्ताक (नाबाद 30) क्रीज पर मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर का लक्ष्य अपनी पारी को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना होगा। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिये। विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

'पहले मैच जीतो, उसके बाद ही नेट रन-रेट के बारे में सोचो': इरफ़ान पठान

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) भारत टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में करो या मरो वाली स्थिति में है, दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारने के बाद उसे अपने बचे हुए दोनों सुपर 8 मैच जीतने हैं। जियो स्टार के ‘फॉलो द ब्लूज ’ पर बात करते हुए, जियो स्टार […]

You May Like