रेलवे स्टेशन पर बेखौफ विक्रेता: 14 की पानी बोतल 15 में, और मक्खियों वाली कचौड़ी परोसकर यात्रियों की सेहत बिगाड़ रहे

भोपाल: राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन के स्टाल पर सामान अधिक कीमत पर बेचकर यात्रियों को लूटा जा रहा है. वहीं खाने का सामान खुला बेचा जा रहा है. जो यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एव मानक प्राधिकरण खाद्य पदार्थों में मिलावट, शुद्धता और स्वच्छता को लेकर सख्त है. नवभारत संवाददाता ने खुद स्टेशन पर जाकर जानकारी ली और प्लेटफार्म नं. 2 पर स्टॉल से पानी की बोतल और चाय खरीदी. वेंडर( विक्रेता) से दोनों सामान के पैसे पूछने पर 25 रुपए मांगे गए जिसका भुगतान मोबाईल से ऑनलाइन किया.
पानी की बोतल पर लिखे 14 रुपए मांगे 15
जो पानी की बोतल यात्रियों को 14 रुपए में मिलना चाहिए वहीं 15 रुपए में बेची जा रही है,जबकि स्टाल पर भी 14 रुपए अंकित हैं, उसके बाद बोलकर 15 रुपए ही मांगे जा रहे. कई बार ट्रेन में बैठे यात्रियों को 20 रुपए में भी बेची जाती है.
जितनी बोतल बिक्री उतने रुपये अतिरिक्त कमाई
भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों पानी की बोतल बेची जा रही हैं. वेंडर उतने ही रुपये कमा रहे है. कुछ वेंडर 6 रुपए अतिरिक्त लेकर बेचते हैं. जो वेंडर की अतिरिक्त कमाई है.
स्टॉल पर सजाकर खुले में बिक्री
स्टेशन पर खाद्य सामग्री की स्थिति यह है कि अगर वह स्टॉल पर देख ले तो खाना ही छोड़ दे. स्टेशन पर स्थिति यह है कि यह स्टॉल वाले कचौड़ी, समौचा, आलूबड़े, भजिये बड़ी मात्रा में बनाकर रख लेते हैं, उसे स्टॉल के काउंटर पर ट्रे या कागज की प्लेट में सजाकर खुला रख देते हैं, जिस पर मक्खियां मंडराती रहती हैं. जिसे यात्रियों को बेचा जा रहा है. आशंका है कि यही सामग्री एक दिन पहले या खराब भी हो सकती है. गर्म सामान तो यहां पर मिलना एक सपना जैसा है.
इनका कहना है
मुझे आप भुगतान की डिटेल और सामान का फोटो भेजे मैं कार्रवाई करवाता हूं. वैसे हम समय-समय पर कार्रवाई करते रहते हैं.
पंकज त्यागी, डीआरएम, भोपाल मंडल

Next Post

विद्यार्थी ही देश का भविष्य, सीएम डॉ यादव ने परीक्षा के लिए दी शुभकामनाएं

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल: राज्य में आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लिखा कि आज के विद्यार्थी ही देश […]

You May Like