
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के हटका गांव में एक बेकाबू ट्रैक्टर चारों खाने चित्त हो गया। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक चपेट में आया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर माड़ा टीआई घटनास्थल पहुंच शव को किसी तरह बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भवरखोह निवासी शिवशंकर शाह पिता सियाराम शाह उम्र 20 वर्ष आज दिन शनिवार की शाम ट्रैक्टर इंजन में धान हॉलर मशीन लेकर आ रहा था कि हटका गांव में शाम करीब 6 बजे इंजन पलट गया। इसके चपेट में चालक आया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके से बचाव के लिए लोग पहुंच गये। इतने में ही माड़ा पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। सड़क हादसे की मुख्य वजह तेज गति से ट्रैक्टर था।
