एमएलबी मैदान पर चल रहा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

ग्वालियर: जन उत्थान न्यास ग्वालियर द्वारा एमएलबी मैदान पर रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष अजय गोयल मुख्य अतिथि, कमल गोयल कार्यकारी अध्यक्ष और मुकेश सांघी कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

विधायक प्रीमियर लीग के संयोजक डॉक्टर राकेश अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शील्ड प्रदान की गई, तदोपरांत विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Next Post

मोदी सरकार की 'जन सुरक्षा' योजनाओं के 11 साल बेमिसाल: अटल पेंशन और बीमा स्कीमों से जुड़े 9 करोड़ लोग, 5000 रुपये तक मासिक पेंशन की गारंटी

Tue May 12 , 2026
नई दिल्ली | भारत सरकार की तीन महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) ने सफलता के 11 साल पूरे कर लिए हैं। 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इन “जन सुरक्षा” योजनाओं का […]

You May Like