Bhel में बियरिंग्स व असेंबली पर प्रशिक्षण सत्र

भोपाल: बीएचईएल, भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र में मेसर्स एसकेएफ के विशेषज्ञों द्वारा बियरिंग्स और असेंबलीज के मूल सिद्धांतों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन महाप्रबंधक (गुणवत्ता) जीपी बघेल ने किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (टीटीएक्स) सुनील कुमार भार्गव तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) सुरेखा बन्छोर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन में तकनीकी दक्षता को और मजबूत करना था। कार्यक्रम में बीएचईएल के विभिन्न विभागों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में श्री बघेल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है और बदलते तकनीकी युग में नई विधियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने बीएचईएल की “गुणवत्ता प्रथम” नीति के प्रति पुनः प्रतिबद्धता जताते हुए सभी से कार्यस्थल पर इसे लागू करने का आह्वान किया।

Next Post

डायल 112 सेवा शुरू, कैमरों की निगरानी में रहेंगे पुलिसकर्मी

Fri Sep 5 , 2025
रायसेन। अब जिले में हंड्रेड डायल वाहनों की जगह डायल 112 वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत वाहनों में चालक और पुलिसकर्मी कैमरों की निगरानी में रहेंगे, जिससे उनके […]

You May Like