
रीवा। दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 20 अक्टूबर शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक डायवर्सन लागू रहेगा। भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
पुराना बस स्टैंड से सिरमौर चौराहा जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा मार्तंड तिराहा, ताला हाउस, शिल्पी प्लाजा, कला मंदिर होते हुए जाएंगे। सिरमौर से बस स्टैंड आने वाले अमहिया, कला मंदिर मार्ग से आएंगे।
रेलवे स्टेशन से चार पहिया वाहन जयस्तंभ, वेंकट रोड से जाएंगे। स्टेशन जाने के लिए सिरमौर फ्लाईओवर, बोडाबाग या अमहिया, अस्पताल चौराहा मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
