बोगोटा, 20 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन होने से 14 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान समाप्त होने के बाद इसकी पुष्टि की है।
इक्वाडोर की सीमा से लगे तटीय प्रांत नारिनो की सांता बारबरा डी इस्कुआंडे नगरपालिका के ग्रामीण चैंबरो सेक्टर में यह हादसा सोमवार को हुआ।
नारिनो के शांति और सुरक्षा सचिव एलेक्स गोंजालेज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि जीवित बचे लोगों की तलाश के प्रयास अब समाप्त कर दिये गये हैं।
नारिनो अवैध खनन का एक बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां मादक पदार्थों की तस्करी और उगाही के साथ-साथ सशस्त्र गिरोह अवैध सोने के कारोबार पर नियंत्रण रखते हैं।
ग्रामीण कोलंबिया में खनन हादसे की घटना आम है, जहां अनियंत्रित रूप से चलाई जा रही इन खदानों में बुनियादी संरचनात्मक मजबूती और आपातकालीन सुरक्षा प्रणालियों का अभाव रहता है।
अगस्त महीने में नारिनो के ही पोलिकारपा शहर में हुई ऐसी ही एक अन्य दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद यह ताजा त्रासदी सामने आई है।
Next Post
भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश: सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं, कुछ नेता देश तोड़ने में मदद कर रहे
Tue Oct 20 , 2026
नागपुर: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव में शस्त्र पूजन के बाद संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत को दबाना चाहती हैं और उनका मकसद सत्ता परिवर्तन […]

You May Like
-
12 months ago
3 करोड़ के हवाला मामले में फंसी एसडीओपी की जमानत ख़ारिज
-
6 days ago
सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
