दिल्ली में सीईसी के विरोध की आग पहुंची सीधी 

सीधी।दिल्ली में सीईसी के विरोध की आग सीधी पहुंच गई है।कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रीय नेताओं के साथ दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी को लेकर पैदल मार्च किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ हुए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत सीधी में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला और महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।

Next Post

HDFC Bank से Kotak तक बदली कमान, निजी बैंकों में नेतृत्व परिवर्तन से क्या बदलेगा?

Thu Oct 8 , 2026
नई दिल्ली: देश के बड़े निजी बैंकों में शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है। HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank में नए MD और CEO की नियुक्ति के साथ अब दोनों बैंकों की आगे की कारोबारी दिशा पर नजर है। *HDFC Bank में अनुप बागची […]

You May Like