छह दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन योग एवं पी.टी. का प्रशिक्षण

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आयोजित छह दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रतिदिन प्रातःकाल योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण (पी.टी.) कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, स्ट्रेचिंग एवं शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, ऊर्जावान एवं कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए सक्षम बनाना है। सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में ड्यूटी के दौरान लंबे समय तक सतर्कता, सहनशक्ति एवं सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने में योग एवं पी.टी. महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

योग एवं पी.टी. के प्रमुख लाभ एवं महत्व :

* शारीरिक क्षमता, लचीलापन एवं सहनशक्ति में वृद्धि।

* मानसिक तनाव में कमी तथा एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि।

* रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

* अनुशासन, टीम भावना एवं कार्यकुशलता का विकास।

* लंबी एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के दौरान ऊर्जा एवं कार्यक्षमता बनाए रखने में सहायक।

 

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सिंहस्थ महापर्व के दौरान अपने दायित्वों का प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

Next Post

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा पहली तिमाही में बढ़कर 23 हजार करोड़ के पार

Fri Jul 17 , 2026
मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में समेकित आधार पर 23,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो एक साल पहले की तुलना में 5.7 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने शुक्रवार शाम वित्तीय परिणामों की घोषणा की। […]

You May Like