भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर दादा बने हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार ने नन्हे मेहमान का नाम अहान रखा है।
पोते के जन्म की खुशी में शिवराज सिंह चौहान ने उसे अपनी गोद में लिया और गायत्री मंत्र का जाप किया। इस खास पल का वीडियो भी सामने आया है। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल है।
