जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चालक ने शराब के नशे में धुत होकर साइकिल चालक को टक्कर मार दी गई, जिससे साइकिल चालक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर चोटें आ गई।
हादसे से जाम लग गया। सूचना पर यातायात पुलिस तत्काल पहुुंची। सडक़ के बीच पड़ी मोटरसाइकिल को हटाकर यातायात सुचारु कराया एवं दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को तिलवारा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
