जिले में छठ पर्व की तैयारियां शुरू 

सिंगरौली । आगामी छठ पर्व को लेकर ऊर्जाधानी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर निगम क्षेत्र, एनसीएल एवं एनटीपीसी के छठ घाटो की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है।

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी में छठ का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। 15 नवम्बर को छठ पर्व है,जहां हजारों के संख्या में सूर्य देवता की दम्पत्ति मंगलकामना के लिए व्रत रखकर पूजापाठ करेंगे। आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां में छठ घाट तालाब की साफ.-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।

पार्षद ने छठ घाटो के साफ-सफाई का लिया जायजा

इधर वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां में पार्षद प्रेम सागर मिश्रा की पहल पर जेसीबी मशीन और नगर निगम सफाई मित्रो के सहयोग से तालाब एवं छठ घाट के आसपास सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छठ पर्व को लेकर वार्ड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने वार्डवासियों के साथ मिलकर छठ घाटों के आसपास साफ.-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की पहल की है। उनका प्रयास है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में छठ पूजा कर सके। पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम के सहयोग से वार्ड के छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ.-सफाई अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। पर्व के दौरान वार्डवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Next Post

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय धार की दो छात्राओं का चयन

Mon Nov 2 , 2026
धार, शासकीय कन्या महाविद्यालय धार के प्राचार्य डॉ. सुशील फडक़े ने बताया कि महाविद्यालय की दो प्रतिभावान छात्राओं का चयन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की महिला क्रॉस कंट्री टीम में हुआ है। चयनित छात्राओं में कु. संजना डावर एवं कु. शिवानी गोयल शामिल हैं। कु. संजना डावर, पिता श्री भरत […]

You May Like