ग्वालियर: ‘ब्लडमैन’ के नाम से विख्यात सुधीर राव दुरापे ने मानवता की सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुधीर ने बुधवार को अपना 85वाँ रक्तदान पूर्ण किया।उन्होंने सबलगढ़ (जिला मुरैना) निवासी 73 वर्षीय कैंसर पीड़ित एल. एन. शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जंबो प्लेटलेट्स दान की। सुधीर का मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है।
समाज के लिए प्रेरणापुंज बने सुधीर राव दुरापे का युवाओं के लिए एक संदेश है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उनकी इस निस्वार्थ सेवा की हर तरफ सराहना हो रही है।
रक्तदान के क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए सुधीर राव दुरापे को अब तक कई जिला और राज्य स्तरीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें ‘रक्तवीर सम्मान’ और ‘समाज रत्न’ जैसी उपाधियों से सम्मानित किया गया है।
