अचानक मदनमहल थाने पहुंचे एसपी

जबलपुर: महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अचानक मदनमहल थाने का निरीक्षण करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करने निर्देश दिए।

थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों एवं शिकायत रजिस्टर को चैक किया कि थाने में संधारित कि ये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव एवं थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज उपस्थित रहे।

Next Post

धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी

Sun May 10 , 2026
सन-एक्सपोजर से Vitamin D की कमी पूरी होती है, लेकिन यदि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है, तो Vitamin D हमारे शरीर में एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। भारतीयों में कई विटामिन की कमी पाई जाती है। इसका कारण है हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल। हम बात कर रहे […]

You May Like