अवैध मादक पदार्थ गाँजा का बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

सेमरिया, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-

थाना सेमरिया में पदस्थ सउनि.रामशिरोमणि सिंह बघेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल काले रंग की होण्डा हार्नेट मोटर साकइल क्रमांक MP37MP7237 से 02 व्यक्ति ग्राम चौरा तरफ से अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने के लिए काफी मात्रा में लेकर आ रहे है यदि अविलंब कार्यवाही की जाती है तो निश्चय ही सफलता मिल सकती है अन्यथा संदेहीगण मौके का फायदा उठाकर अवैध मादक पदार्थ गाँजा को खुर्द बुर्द कर देने की पूर्ण संभावना है जिसमें कार्यवाही करने हेतु 02 स्वतंत्र गवाहानो के साथ मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो 02 व्यक्ति मुखबिर के बताये अनुसार मोटर साइकल से आते दिखाई दिये जिन्हे घेराबंदी कर रोंका गया एवं मो.सा. में सवार दोनो व्यक्तियो से उनका नाम पता पूंछा गया तो उन्होने अपना नाम- रोहित उर्फ रामकलेश वर्मा पिता रामाश्रय वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा एवं कर्ण केवट उर्फ करन पिता संतोष केवट उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.) का होना बताया जिनके आधिपत्य के सफेद रंग के झोले की तलाशी ली गई तो झोले के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया जिसको रखने एवं बिक्री करने के संबंध में आरोपियो से वैद्य कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नहीं होना बताये जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 02 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 25,000 रुपये, एवं घटना में परिववहन में प्रयुक्त एक लाल काले रंग की होण्डा हार्नेट मोटर साकइल क्रमांक MP37MP7237 कीमती 80,000 रुपये एवं एक नग ओप्पो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल फोन कीमती 20,000 रुपये एवं एक नग वीवो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल फोन कीमती 25,000 रुपये है को जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तारी का विधिवत कारण बताते हुये गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनो को दी जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*-

रोहित उर्फ रामकलेश वर्मा पिता रामाश्रय वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा

कर्ण केवट उर्फ करन पिता संतोष केवट उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.)

*जप्त मशरूका*-

कुल 02 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती 25,000 रुपये,

एक लाल काले रंग की होण्डा हार्नेट मो.सा. क्रमांक MP37MP7237 कीमती 80,000 रुपये,

एक नग ओप्पो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल फोन कीमती 20,000 रुपये,

एक नग वीवो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल फोन कीमती 25,000 रुपये ।

*सराहनीय भूमिका*-

सउनि.रामशिरोमणि सिंह बघेल, प्र.आर.हफीजुर्रहमान, प्र.आर.आशीष विश्वकर्मा, आर. प्रबल त्रिपाठी, आर.विक्रम वर्मा, आर.अनमोल श्रीवास्तव, आर.विवेक सिंह, आर.पंचमलाल प्रजापति

Next Post

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी 

Tue Oct 20 , 2026
जबलपुर। त्योहारों के पावन सीजन में जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक दुस्साहसिक चोरी का मामला सामने आया है। बाबा की बगिया पुष्पक नगर में निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त […]

You May Like