सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी 

जबलपुर। त्योहारों के पावन सीजन में जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक दुस्साहसिक चोरी का मामला सामने आया है। बाबा की बगिया पुष्पक नगर में निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई है जब यादव परिवार के सदस्य दुर्गा दर्शन के लिए शहर गए थे।

पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बाबा की बगिया पुष्पक नगर बीती रात परिवार के साथ दुर्गा उत्सव देखने गए थे। उन्होंने रात करीब 8 बजे घर के मेन गेट और दरवाजों पर ताला लगाया था। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। परिजन रात एक बजे के लगभग घर आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। चोरी की वारदात से शहर में हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स व डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए।

Next Post

दशहरे पर उज्जैन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, SP-कलेक्टर समेत अधिकारियों ने चलाई गोलियां

Tue Oct 20 , 2026
  उज्जैन में विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। पूजन के बाद हर्ष फायरिंग हुई, जिसमें एसपी प्रदीप शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ. निधि जैन सहित कई […]

You May Like