
इंदौर। देश में स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों में इंदौर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उक्त स्थिति महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम अधिकारियों के सोए रहने के कारण बनी है। कांग्रेस ने आज महापौर और निगम अधिकारियों को जगाने हेतु झांझ मंजीरे बजाकर कर प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की पिछले 8 सालों से पूरे देश में बादशाहत थी। इस बार स्वच्छता जोड़ी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। सुपर लीग में हमें कोई स्थान नहीं मिला है। इस नाकामी के जिम्मेदार महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम अधिकारी है।
आज कांग्रेस द्वारा राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा के सामने झांझ मंजीरे बजाकर नींद से जगाने के लिए प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चेताया कि अभी समय है ,जाग जाओ। शहर को एक बार फिर स्वच्छ बना लो ,ताकि अगली बार फिर से नंबर एक का गौरव हासिल कर सकें।
चौकसे ने कहा कि मैंने महापौर को पनौती कहा है तो उसके पीछे निम्न कारण है। महापौर बनते ही पटेल नगर में 36 लोगों की मौत हुई। फिर भागीरथपुरा दूषित पानी से 36 लोगों की मौत हो गई। इस बार इंदौर में 40 साल बाद सूखे के हालात है। उक्त सभी स्थिति महापौर को पनौती साबित करती हैं।
कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता सोनाली मिमरोट, श्यामसुंदर यादव,पिंटू जोशी, राजेश चौकसे, अमन बजाज ,पार्षद रफीक खान , पार्षद अंसाफ़ अंसारी, अनवर दस्तक, सादिक खान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ,सुदामा चौधरी, राजू भदोरिया, राजा चौकसे ,शशि यादव, रीता डागरे,साधना भंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने किया।
