सागर: युवक की लाठी से हत्या करने वाला आरोपी नुन्नू ठाकुर अरेस्ट 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ थाना अंतर्गत ग्राम झड़ौला गांव में युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दशरथ रैकवार निवासी ग्राम झड़ौला, चौकी बराज, थाना शाहगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पुत्र मुकेश रैकवार का गांव के ही नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते रात में आरोपी नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर ने मुकेश के ऊपरवाले आंगन में सोते समय सिर पर लाठी से हमला किया। आवाज सुनकर जब दशरथ मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी भाग चुका था।घायल मुकेश को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में धारा 103, 331(6), 115(2), 296 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। वैज्ञानिक साक्ष्यों की सहायता से आरोपी के लोकेशन को ट्रेस किया गया और थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे के नेतृत्व में ग्राम हीरापुर के पास से आरोपी नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर को गिरफ़्तार कर लिया गया।

Next Post

भिंड जिले की मौत! जारी किया डैथ सर्टिफिकेट

Wed May 21 , 2025
भिंड। भिंड तहसीलदार द्वारा ‘भिंड’ का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है. जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. भिंड तहसीलदार कार्यालय में शहर के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी के रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन 8 नवम्बर 2018 को हो गया था. किन्हीं कारणों […]

You May Like