प्रथम स्थान मिलने पर सफाई मित्रों ने मनाया जश्न

रीवा, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिक निगम रीवा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘स्वच्छ रिवरफ्रंट टाउन’ श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा नगर निगम रीवा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. इस ऐतिहासिक सफलता की खुशी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पहुॅच कर बैंड-बाजे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक जश्न मनाया. निगम आयुक्त श्री जैन ने सभी सफाई मित्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का सम्मान है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से सभी का उत्साह और जिम्मेदारी दोनों बढ़े हैं. हमारा सामूहिक प्रयास रहेगा कि इसी टीम भावना और जनसहयोग के साथ रीवा को स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बनाए रखें.बैंड-बाजे की धुन पर सफाई मित्रों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे मिठाई खिला कर बधाई देकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया. पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा. इस दौरान कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

करीब 19 साल पुराने मामले में अदालत का फैसला, पति को तीन साल और सास को छह महीने की सजा

Fri Nov 13 , 2026
इंदौर. दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति ने गुस्से में उसके चेहरे पर ऐसा हमला किया कि दांत से नाक का अगला हिस्सा काटकर अलग कर दिया. करीब 19 साल पुराने इस मामले में अदालत ने पति को तीन साल और सास को छह महीने […]

You May Like