चोरी के शक में पिता-पुत्र ने पड़ोसी की हत्या करने चाकू ब्लेड से किए वार

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में घर में चोरी के शक में पिता-पुत्र ने पड़ोसी की हत्या करने चाकू ब्लेड से वार कर दिए, हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि नीरज रजक 35 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कि पड़ोस में घर के सामने भारत कोष्टा का मकान है.

जिसके यहां लगभग 4 वर्ष पूर्व चोरी हुयी थी, तभी से भारत और भारत का लड़का अमित उसके द्वारा चोरी करने का उलाहना देते हैं। बीती रात घर के सामने रोड़ किनारे भारत कोष्टा और अमित कोष्टा मिले और चोरी की बात को लेकर विवाद करने लगे, जान से मारने की नियत से भारत ने चाकू एवं अमित ने ब्लेड से हमलाकर उसके दोनो हाथ, पेट सीना गर्दन, गाल, कंधा में चोटेें पहुॅचा दीं।

Next Post

संन्यास के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

Fri Aug 29 , 2025
चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिन पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग या एनसीए (उत्कृष्टता केंद्र) की जहां तक बात है तो इसके लिये तैयार हूं। चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद वो अब […]

You May Like