संन्यास के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिन पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग या एनसीए (उत्कृष्टता केंद्र) की जहां तक बात है तो इसके लिये तैयार हूं।

चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद वो अब अपनी दूसरी पारी जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जल्द ही कोच की भूमिका में या फिर बीसीसीआई के एनसीए (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। पुजारा ने कहा कि वो किसी क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं।

क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ दिन बाद मीडिया एजेंसी से बात करते हुए पुजारा ने भविष्य की अपनी योजनाओं और अपनी करियर पर भी बात की। पुजारा ने भारत के लिए 103 मैच खेलते हुए 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। पुजारा ने कहा कि मुझे ब्रॉडकास्टिंग के काम में मजा आता है। मैं वह करता रहूंगा। कोचिंग या एनसीए (उत्कृष्टता केंद्र) की जहां तक बात है तो मैं इसके लिये तैयार हूं।

Next Post

अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर

Fri Aug 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को शाम 7 बजे होगा।इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम […]

You May Like