भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने काशी के दौरे के दौरान सपत्नीक एक आम नागरिक की तरह स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। एयरपोर्ट की ओर जाते समय उनका काफिला मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुका, जहां उन्होंने प्रसिद्ध कचौड़ी, जलेबी और छाछ का स्वाद चखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर के स्थानीय व्यंजन वहां की संस्कृति और परंपरा की पहचान होते हैं। उन्होंने बनारस के स्वाद की सराहना करते हुए इसे देश की समृद्ध खानपान विरासत का हिस्सा बताया।डॉ. यादव का यह सहज और सरल अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जताई।
