जबलपुर: सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौक, चौराहों, पर चैकिंग लगाकर चालानी कार्यवाही भी जा रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 220 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 85500 रूपये समन वसूल किया गया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गनिर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर संगीता डामोर के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत की गई।
