सितंबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य-चन्द्र ग्रहण

ग्वालियर: अब साल का दूसरा सूर्य व चन्द्र ग्रहण रक्षाबंधन के बाद सितंबर 2025 में लगेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद्र की पूर्णिमा को लगेगा।

भारतीय समयानुसार ग्रहण 7 सितंबर को 9:57 मिनट से 8 सितंबर की रात 12:23 मिनट तक रहेगा। इसका सूतककाल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो जाएगा। चूंकि चन्द्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। यह भारत में दिखाई देगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रक्षाबंधन के बाद 21 सितंबर 2025 को अमावस्या को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो 21 सितंबर को रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, ऐसे में यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल मान्य होगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में पितृपक्ष में लगने वाला है।

Next Post

नगर पालिकाओं में अध्यक्ष का कार्यकाल साढे चार साल करने की तैयारी

Sat Aug 9 , 2025
सचिन तिवारी विदिशा। प्रदेश की नगर पालिकाओं में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है. पूर्व में प्रदेश सरकार ने 3 वर्षों तक अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव न लाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब 3 वर्ष पूरे होने के बाद विदिशा सहित प्रदेश की करीब 40 […]

You May Like