‘सबकी योजना, सबका विकास’ जन योजना अभियान 2026-27 का शुभारंभ दो अक्टूबर को

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को देश भर में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें पंचायतों को सशक्त बनाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने वाले सुधारों और पहलों पर चर्चा की जायेगी तथा इन विशेष ग्राम सभाओं में जन योजना अभियान (पीपीसी) 2026-27, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ भी होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें सहभागी और साक्ष्य-आधारित योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अपनी ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (जीपीडीपी) तैयार करेंगी। ग्राम सभा की चर्चाओं में नागरिक और स्थानीय प्रतिनिधि एक साथ आयेंगे और प्रमुख सरकारी योजनाओं एवं पहलों के लाभों तथा कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे, स्थानीय आवश्यकताओं और कमियों की पहचान करेंगे और अपने गांवों के विकास के लिए प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय सहभागी मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से, जमीनी स्तर के विकास के लिए समग्र सरकारी दृष्टिकोण के अंतर्गत इन चर्चाओं का संचालन कर रहा है। विशेष ग्राम सभाओं के दौरान पंचायती राज मंत्रालय, वित्त आयोग के अनुदानों के माध्यम से पंचायतों को सशक्त बनाना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षमता निर्माण, ई-ग्राम स्वराज और ऑडिट ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल शासन, स्व-स्रोत राजस्व (ओएसआर) पहल आदि पर चर्चा की जायेगी।

.....

Next Post

स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, नियमित आदत और सामूहिक जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या विशेष अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नियमित आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत […]

You May Like