पुलिस ने वाहन चालकों को अब तक 3950 से ज्यादा हेलमेट बांटे

इंदौर: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में अब तक 26 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 3950 से अधिक हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए जा चुके हैं.मंगलवार को पलासिया चौराहे पर अभियान का 26वां चरण आयोजित किया, जिसमें पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह, प्रभारी यातायात डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. अभियान के तहत ऐसे दोपहिया चालकों को हेलमेट दिए, जिनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण थे. वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पहले चालानी कार्रवाई की गई, इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व समझाकर हेलमेट भी प्रदान किए.कार्यक्रम में कई जिम्मेदार वाहन चालक स्वेच्छा से हेलमेट पहने हुए पहुंचे, जिनकी पुलिस अधिकारियों ने सराहना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी दिए.

इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दुर्घटनाओं के खतरे के प्रति जागरूक करना और नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है. लगातार चल रहे इन कार्यक्रमों के जरिए आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है.

Next Post

छत से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत

Wed Apr 8 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक 18 वर्षीय युवती की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या की आशंका से देख रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच जारी है.घटना समाजवाद नगर गली नंबर तीन की है, जहां रहने […]

You May Like