जबलपुर: बरगी एवं बरेला थाना क्षेत्र में दो घरों के ताले टूटे। चोर सोने चांदी के जेवरात, नगदी ले गए। बरगी पुलिस ने बताया कि कल्लू लाल जैन 70 वर्ष निवासी बरगी बस्ती चौधरी मेडिकल के पीछे बरगी ने लिखित शिकायत की कि अज्ञात चोर घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर, नगदी रूपये चोरी कर ले गए।
इसी प्रकार बरेला पुलिस ने बताया कि रविकांत चावरिया 63 वर्ष निवासी ड्रीम सिटी पडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बी.एस.एन.एल. से रिटायर्ड है। चोर सोने चांदी के जेवर एवं नकदी 30,000 रूपये एवं सोनी कंपनी का कैमरा और 4 लेंस चुराकर ले गए।
