गीले मैदान पर गेंदबाजों को ब्रेक देना अच्छा रहा: केएल राहुल

विशाखापत्तनम (वार्ता) भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कि गीले मैदान पर गेंदबाजों को ब्रेक देना अच्छा रहा।

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शिकस्त देने के बाद केएल राहुल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि टॉस जीतने के बाद टीम जितने गर्व से मेरी ओर देख रही थी वैसा कुछ और करने पर देखती। पहले दो मैचों में हमने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। गीले मैदान पर गेंदबाजों को ब्रेक देना अच्छा रहा। पिच अच्छी थी और हमने गुच्छों में विकेट हासिल किया। हमें पता था कि जो टीम आक्रामक क्रिकेट खेल रही है वह 400 भी चेज़ कर सकती है और लगातार विकेट गंवाकर जल्दी आउट भी हो सकती है। प्रसिद्ध ने जो 2-3 विकेट लिए वो अहम थे फिर कुलदीप ने भी विकेट निकाले। इसी तरह वनडे में आप टीमों पर दबाव बनाते हैं। डी कॉक की बल्लेबाजी शानदार रही। सबसे सुखद चीज वो रही जैसा हमने दबाव को झेला। हर मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने हमारे ऊपर दबाव डाला।

प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजे गये विराट कोहली ने कहा, “इस सीरीज में जिस तरह से मैंने खेला है, वह मेरे लिए सबसे संतोषजनक रहा है। मैं बहुत फ्री महसूस कर रहा हूं, पूरा खेल एक साथ जुड़ता हुआ लग रहा है। मैंने अपने स्टैंडर्ड को बनाए रखने और प्रभाव छोड़ने की कोशिश की है। मैं लंबी पारी खेल सकता हूं और परिस्थिति के अनुसार ढल सकता हूं। कई बार ऐसा होता है जब आपको संदेह होता है। आप घबराते भी हैं, खासकर बल्लेबाज़ी में, जहां एक गलती महंगी पड़ सकती है। यह एक पूरी यात्रा है बेहतर बनने की, एक बेहतर इंसान बनने की। मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम के लिए योगदान दे पा रहा हूं। जब मैं खुलकर खेलता हूं, तो मुझे पता है कि मैं छक्के मार सकता हूं। मैं बस अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहता था और अच्छा करना चाहता था। पहली पारी इस सीरीज़ की मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। ऑस्ट्रेलिया के बाद मैंने नहीं खेला था, उस दिन की ऊर्जा ने जोखिम लेने में मदद की। उसने मुझे एक ऐसे तरीके से खोल दिया, जैसा मैंने लंबे समय से महसूस नहीं किया था। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि मैच कैसे गए। ‘मस्ट-विन’ परिस्थितियां हमें हमारा सर्वश्रेष्ठ निकालने पर मजबूर करती हैं। मैं योगदान देना चाहता था। खुशी है कि रोहित और मैं आज भी टीम की मदद कर पा रहे हैं।”

 

 

Next Post

जायसवाल वनडे शैली से तालमेल बैठा लेंगे तो उनके पास अपार संभावनाएं होंगी: गंभीर

Sun Dec 7 , 2025
विशाखापत्तनम 07 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तीसरे एकदिवसीय में यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद कहा कि जिस समय उन्हें यह पता लग गया कि एकदिवसीय प्रारुप में किस शैली से बल्लेबाजी करनी है तब फिर उनके पास अनंत संभावनाएं होगी। जायसवाल […]

You May Like