भोपाल। भोपाल युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रोजगार देने के वादों के बावजूद सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को रेखांकित करने के लिए गले में अपनी मार्कशीट टांगकर रोजगार की मांग की। कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग दोहराई।
कार्यक्रम में भोपाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित दुबे, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना, अनिकेत द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव फैसल नईम, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गिरी, बसंत मेहर, अमान मिर्जा, करण तथा एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हर्ष प्रसाद ‘हर्षु’ सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
