भिंड में बाइक गोदाम में भीषण आग लगी, 17 बाइक जलीं

भिंड: शहर के बीटीआई रोड पर स्थित पुरानी बाइकों के एक गोदाम में बीती देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसका धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। हादसे में गोदाम में रखीं 17 बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। जानकारी के अनुसार बीटीआई रोड निवासी सुरेंद्र सिंह भदौरिया के बेटे अवनीश पुरानी बाइक बेचने का काम करते हैं।

बताया गया कि उनके घर में पिछले दो दिनों में तीन बार आग लग चुकी थी। रात को जब सुरेंद्र सिंह एक संत के पास इन घटनाओं का कारण जानने गए थे, तभी गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, लेकिन वाहन की लेजम फटी और नोजल खराब होने से पानी का प्रेशर नहीं बन पाया और आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Next Post

हाइटेंशन की लाइट में चपेट में आने से मोबाईल दुकानदार की मौत

Mon Oct 20 , 2025
शिवपुरी:जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में निशा पेट्रोल पंप के समीप 25 वर्षीय युवक मनीष लोधी हाइटेंशन की लाइट में चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। वह मोबाईल की दुकान चलाता था। घर में चीख पुकार आने पर परिजन व पड़ोसी भागे भागे रन्नौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे […]

You May Like