नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आज होगी जिला स्तरीय संगोष्ठी

ग्वालियर: नारी सशक्तिकरण के लिये प्रदेश भर में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत ग्वालियर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में नारी शक्ति अधिनियम के संबंध में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी जायेगी। जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर आयोजित संगोष्ठी आज 16 अप्रैल को आयोजित होगी।

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित संगोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों की प्रबुद्ध महिलाओं की सहभागिता होगी। संगोष्ठी में प्रदेश की पूर्व मंत्री माया सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया एवं कलेक्टर रुचिका चौहान सहित समाज की प्रबुद्ध महिलायें शामिल होंगीं।

Next Post

ग्लोबल मार्केट में सुधार और मिड-ईस्ट तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 566 अंक उछला और निफ्टी 24,380 के पार

Thu Apr 16 , 2026
मुंबई | भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार की सुबह बड़ी राहत लेकर आई है। वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव में कमी के संकेतों ने निवेशकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 566 अंकों की छलांग लगाकर 78,677 के […]

You May Like