मोदी कल उत्तराखंड जायेंगे

मोदी कल उत्तराखंड जायेंगे

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड जायेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय आदि को बढ़ावा देना है।

Next Post

मुरैना की इस कॉलोनी में नहीं हो रहे प्लाट व मकानों के नामांतरण

Wed Mar 5 , 2025
मुरैना: मुडिय़ाखेड़ा बाईपास पर स्थित सिद्धि विनायक कॉलोनी के लोगों के मकान व प्लाटों का नामांतरण नहीं हो पा रहा है। कॉलोनी में जिस सर्वे नंबर पर बसाहट हुई है, उस पूरे सर्वे नंबर पर ग्वालियर हाईकोर्ट से तीन लोगों की जमानत कराई गई है जिससे बस्ती के मकान व […]

You May Like