जबलपुर: घमापुर में बेखौफ बदमाशों ने करिया पाथर निवासी प्रभाकर गायकवाड़ (52) को रोककर पहले विवाद किया गया, फिर धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उनके गले से झपट्टा मारकर 2 तोले सोने की चेन लूट ली। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
साथ ही घटनास्थल के आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि पैदल भागे तीनों आरोपियों का हुलिया और सुराग मिल सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
