पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

सिंगरौली/देवसर :राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाबा साकेत, पिता रामचंद्र साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Next Post

मूसलाधार बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने किया चक्काजाम

Fri Jul 31 , 2026
ओंकारेश्वर: भीगावा ग्राम में भारी बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। आक्रोशित किसानों ने ओंकारेश्वर-सनावद मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे, उचित मुआवजा और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like