समय पर नामान्तरण का निराकरण न होने पर लगेगा जुर्माना

रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर्स कांफ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कलेक्टर्स कांफ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं पर कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें.स्वरोजगार योजनाओं के बैंकों में लंबित प्रकरण स्वीकृत कराकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करें. निर्धारित लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक प्रकरण बैंकों में दर्ज करायें.

बैठक में कलेक्टर ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को धरती आबा योजना, टट्या मामा योजना के लक्ष्य से अधिक प्रकरण बैंकों में दर्ज करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी, पशुपालन विभाग, जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति, ग्रामोद्योग और उद्योग विभाग के अधिकारी दो दिन में लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण बैंकों में दर्ज कराकर स्वीकृत और वितरित करायें. सीएम हेल्पलाइन में 100 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण करें. जिन अधिकारियों के सीएम हेल्पलाइन प्रकरण नान अटेन्डेट हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करें. नामांतरण और बंटवारा के तय समय सीमा में निराकृत न होने पर संबंधित राजस्व अधिकारी पर जुर्माना लगायें. बैठक में एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी मौजूद रही.

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी, शहर में हड़कंप

Fri Feb 13 , 2026
अशोकनगर: एक बड़े कारोबारी और बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताया है। इस […]

You May Like

मनोरंजन