शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 38 लाख की ठगी

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को एक परिचिक युवक ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ कमाने का झांसा दिया और 38 लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। परेशान होकर पीडि़त महिला ने थाने जाकर मामले की शिकायत की। इधर शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले कई लोग सायबर जालसाजों के चंगुल में फंसकर लाखों रुपये गंवा दिए। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रत्नागिरी पिपलानी निवासी मधुलता जायसवाल (78) गृहणी हैं। वह अपने पति के साथ रहती हैं, जबकि उनके दोनों बेटे शहर राज्यों में रहकर नौकरी करते हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक पूर्व परिचित महिला के रिश्तेदार मयंक शर्मा से हुई थी। उसने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया और प्रत्येक माह एक निश्चित लाभ कमाने का बोलकर महिला से 38 लाख रुपये ले लिए। यह रकम उसने नकद और चैक के माध्यम से अलग-अलग समय पर ली थी। मयंक ने महिला के साथ करीब दो साल पहले मधुलता से एक अनुबंध भी किया था और विश्वास जमाने के लिए पोस्ट डेटेट चैक भी दिए थे। रकम लेने के बाद मयंक कुछ समय तक मधुलता को एक निश्चित राशि भी देने लगा था, लेकिन बाद में उसने रकम की राशि कम कर दी। मधुलता ने जब इसका कारण पूछा तो वह व्यापार में घाटा होने की बात कहने लगा। बाद में उसने राशि देना और फोन उठाना भी बंद कर दिया। मथुलता जब उससे पूछती कि किस व्यापार में घाटा हुआ है तो वह हर बार कोई नयी कहानी बताने लगता है। मधुलता ने अपने बच्चों और परिवार वालों को बगैर बताए यह निवेश किया था, जिससे वह अब पैसों के लिए मोहताज हो गई। परेशान होकर उन्होंने थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मयंक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

युवती के एकाउंट से निकाले 9.95 लाख रुपए

इधर कोहेफिजा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने बैंक एकाउंट से 9.95 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट रोड कोहेफिजा निवासी वर्णिता मिश्रा के मोबाइल पर पिछले दिनों पालिसी की किश्त भरने के लिए नोटिफिकेशन आया था। जब उन्होंने गूगल पे की हिस्ट्री चैक की तो पता चला कि उनके एकाउंट से करीब छह लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो चुकी थी। जब उन्होंने अपने बैंक एकाउंट का स्टेटमेंट चैक किया तो पता चला कि उनके खाते से कुल सात लाख चालीस हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा उनकी माताजी के एकाउंट से 97 हजार रुपए दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर की थी। इसके अलावा एक लाख अ_ावन लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर निकाले गए थे।

Next Post

पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर हालत में चल रहा इलाज, 2 पर केस दर्ज

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में रविवार की शाम दो बदमाशों ने स्कूटर सवार एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्कूटर में तोड$फोड़ कर दी। घटना के समय युवक पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहा था। पीछे से आ रहे दोस्त मौके पर पहुंचे तो दोनों बदमाश […]

You May Like