ऑनलाइन ठगी की आड़ में ड्रग्स तस्करी: मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो-फोटो

इंदौर. शहर में ऑनलाइन ठगी के एक मामले की पड़ताल के दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. मोबाइल ऑन लॉक कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के फोन से ड्रग्स तस्करी से जुड़े वीडियो और फोटो मिलने का दावा किया गया है.

मामले की भांडफोड़ करने वाले विहिप नेता तन्नू शर्मा ने बताया कि यह सिर्फ साइबर ठगी तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे नशे का संगठित नेटवर्क काम कर रहा है. उनके अनुसार आरोपी युवक मोबाइल के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था और साथ ही नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार भी चला रहा था. मोबाइल में ऐसे वीडियो और फोटो मिले हैं, जो नशे के कारोबार की ओर साफ इशारा करते हैं. तन्नू शर्मा का यह भी दावा है कि आरोपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप कॉलिंग कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था. पूरे मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच को दे दी गई है और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है.

Next Post

निगमायुक्त ने किया गौरीघाट क्षेत्र का निरीक्षण

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ अन्य विकास कार्यों को व्यवस्थित कराने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गौरीघाट से लेकर रामपुर चौक तक के मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान […]

You May Like