आयकर छापा: साइंस हाउस और उनके अन्य ठिकानों से उजागर हुआ बोगस बिलिंग घोटाला

भोपाल। भोपाल और इंदौर में आयकर विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक में साइंस हाउस, डिसेंट मेडिकल्स और उनसे जुड़े सहयोगी ग्रुप्स पर आयकर का शिकंजा कसा गया है। चार दिन और चार रात चली इस जांच ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और हवाला कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

जांच टीम को साइंस हाउस ग्रुप से जुड़े लोगों और डायरेक्टर शैलेंद्र तिवारी के ठिकानों से एक करोड़ रुपए नकद और 900 ग्राम सोना-चांदी की ज्वैलरी मिली, जिसे तत्काल सीज कर दिया गया। इसके साथ ही ग्रुप के संचालक जितेंद्र तिवारी, उसके भाई शैलेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता लालघाटी भोपाल, डिसेंट मेडिकल्स एमआर-5 कॉलोनी सहित अन्य सहयोगियों से 250 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस नेटवर्क ने बोगस बिलिंग और हवाला के जरिए दूसरे राज्यों से माल खरीदकर एमपी में सप्लाई किया और सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया। आज सुबह करीब सात बजे कार्रवाई खत्म हुई और अधिकारी अपने मुख्यालय लौट गए हैं।

आयकर विभाग अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की विस्तृत जांच करेगा। सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई का असर प्रदेश के हेल्थ और मेडिकल सप्लाई कारोबार पर भी गहरा पड़ सकता है।

Next Post

तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Sun Sep 7 , 2025
छतरपुर। जिले के बरायचखेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 16 वर्षीय अंकित पटेल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे अंकित तालाब में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। […]

You May Like