हाइवे पर खड़े ट्राला से भिड़ी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड़ ग्राम सहजपुर में लापरवाही पूर्वक बिना इंडीकेटर जलाये, बिना सांकेतिक साइन, लाईट जलाये खड़े ट्राला से बाइक टकरा गई। हादसे में मोटर सायकिल सवार चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक राज उर्फ राजा चौधरी पिता रमेश चौधरी 22 वर्ष निवासी मगरमुंहा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं चाचा राहुल चौधरी मजदूरी करने नंवतरीनगर जबलपुर मोटर साईकिल से गये थे। मजदूरी करके घर वापस ग्राम मगरमुंहा जा रहे थे। मजदूरी करके घर वापस ग्राम मगरमुंहा जा रहे थे, चाचा राहुल चौधरी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 एमएम 7833 को चला रहे थे, वह पीछे बैठा था.

शाम करीब 7 बजे पंडा ढाबा के आगे नेशनल हाईवे रोड़ ग्राम सहजपुर में पहुंचे थे वही पर ट्राला क्रमांक यूपी 63 बी टी 4116 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बिना इंडीकेटर जलाये एवं बिना सांकेतिक साइन एवं बिना लाईट जलाये ट्राला को पंडा ढाबा के आगे नेशनल हाईवे रोड़ ग्राम सहजपुर में खडा किया था रात्रि होने एवं अंधेरा होने से बाइक ट्राला में पीछे से टक्करा गई। चाचा राहुल को सिर माथे, बांये तरफ चोटे आई। उसे भी चोट आ गई। दोनों को एम्बुलेंस 108 वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चाचा राहुल चौधरी को डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

Next Post

होटल व्यवसायी के एक लाख रूपये चोरी

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर में रहने वाले होटल व्यवसायी के एक लाख रूपए नगद चोरी हो गए। पुलिस के मुताबिक कमल ग्रोवर निवासी आदर्श नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल व्यवसाय का काम करता है। 17 नवम्बर को होटल से घर आया और एक सफेद रंग […]

You May Like