गुरुवार को हुई तेज बारिश का असर अगले दिन भी देखने को मिला

भोपाल :में गुरुवार को हुई तेज बारिश का असर अगले दिन भी देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जबकि कोलार रोड के दमखेड़ा बी सेक्टर समेत कई क्षेत्रों में लोगों को घरों और सड़कों के आसपास जमा पानी से परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

बारिश और तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। कई सड़कों पर अब भी कीचड़ और पानी जमा है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहली ही बारिश में शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
वहीं, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को सामान्य करने का काम अभी भी जारी है। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट सुधार और मेंटेनेंस कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों की नजर प्रशासन पर है कि मानसून की शुरुआत में सामने आई इन समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी किया जाता है।

Next Post

बिलहरा में घर के बाहर से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Fri Jun 5 , 2026
सागर: सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरा स्थित एक घर के बाहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। बिलहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like