सागर: सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरा स्थित एक घर के बाहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। बिलहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को बिलहरा निवासी सोनू पिता जमना अहिरवार उम्र 26 वर्ष का शव घर के बाहर से ही बरामद किया गया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनो को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। घटना मे पारिवारिक झगड़ा समझ आ रहा है और परिजनो को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मृतक आटो चालक था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे लेकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
