उन्नत कृषि के जागरण को लेकर रथयात्रा पहुंची गांव-गांव

बेगमगंज। मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने पर कृषि रथ ग्राम तुलसीपार, तिनसुआ एवं पिपलिया पाठक पहुंचा ।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक , कु. देवकी मरकाम उद्यानकी अधिकारी , कु. शिखा ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी आस्था मिश्रा कृषि विस्तार अधिकारी इत्यादि द्वारा उन्नत कृषि और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को जागरुक किए जाने के साथ सभी विभागों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सविता बाई मेहरबान सिंह लोधी , सरपंच श्रीमती रचना बाई , श्रीमती अंतरा बाई भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य कृषकों को उन्नत कृषि के साथ जैविक खाद का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक ने बताया गया , वर्तमान समय में रासायनिक खाद कीटनाशक खरपतवार नाशक का अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जा रहा है ,साथ ही फसल अवशेष में आग लगने से मृदा की उर्वरा शक्ति उत्पादन व जल धारण क्षमता में कमी आ रही है। मृदा स्वास्थ्य के उचित प्रबंधन के लिए हरी खाद मूंग , उड़द के लिए केंचुआ खाद जैविक उर्वरक राइजोबियम पीएसपी गोबर खाद का उपयोग करें।

कृषि विस्तार अधिकारी कु. शिखा ठाकुर द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी देते हुए किसानों से अधिक से अधिक उसका लाभ उठाने के लिए समझाइश दी।

 

Next Post

पार्वती नल-जल योजना बनी बीमारियों की वजह, 45 साल पुरानी पाइपलाइन से घर-घर पहुंच रहा गंदा पानी

Fri Jan 23 , 2026
सीहोर। शहर की प्यास बुझाने के लिए बनाई गई पार्वती नल-जल योजना अब नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है. करीब 45 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों के कारण शहर के कई वार्डों में नलों से गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई हो रहा […]

You May Like