चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 70 वर्षीय यात्री नीचे गिरा

इंदौर:दाहोद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक 70 वर्षीय यात्री के लिए भारी पड़ गई. यात्री ट्रेन के नीचे गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.घटना 2 सितंबर की बताई गई है. जानकारी के अनुसार रतलाम-दाहोद मेमू ट्रेन सुबह करीब 11.23 बजे दाहोद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची थी. करीब दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन दाहोद-आनंद मेमू (गाड़ी संख्या 69190) के रूप में रवाना हो गई. इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया.

संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे जा गिरा. गार्ड ने तत्काल ट्रेन रुकवाई. प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहीं महिला कांस्टेबल अनिता मौके पर पहुंचीं और घायल यात्री को संभाला. इसके बाद ड्यूटी पॉइंट्समैन चंदू भाई, ऑन-ड्यूटी टीसी जितेश और दाहोद जीआरपी के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से घायल को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में यात्री के दाहिने हाथ में कोहनी के नीचे गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं.

स्टेशन मास्टर ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की. घायल को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और उपचार के लिए जाइडस अस्पताल, दाहोद भेजा गया. घायल यात्री की पहचान दयाराम पाटीदार (70), निवासी ग्राम बिरमावल, तहसील एवं जिला रतलाम के रूप में हुई है. उनके पुत्र जगदीश पाटीदार ने बताया कि वे अपने पिता के साथ सामान्य टिकट लेकर रतलाम से दाहोद की यात्रा कर रहे थे.

Next Post

जन्माष्टमी पर ज्ञान योग के मार्ग पर चलकर स्वयं को पावन बनाए

Fri Sep 4 , 2026
मुलताई। नगर के ज्ञानसूर्य भवन ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मालती दीदी जी के गरिमामय सान्निध्य में अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के स्थानीय सेवाकेंद्र के सभी भाई-बहन विशेष रूप से उपस्थित रहे, उपस्थित भाई […]

You May Like